जिला बिलासपुर की ग्राम पंचायत री के तहत राजकीय प्राइमरी स्कूल एक अध्यापक के सहारे चल रहा है। विधालय में लगभग 24 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं । इन विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए एक शिक्षक के ऊपर सारा बोझ पड रहा है। शिक्षक जहां बच्चों को पढ़ाई करवा रहा है वहीं पर उन्हें मिड डे मील और स्कूल डाक भी बनानी पड़ रही है।
गौरतलब है कि 2020 में यहां से अपनी सेवाएं दे रहे अध्यापक का स्थानांतरण हो गया था तब से लेकर आज तक स्कूल एक अध्यापक के सहारे ही यह विद्यालय चल रहा है। स्थानीय पंचायत के प्रधान बहादुर सिंह ठाकुर और एसएमसी के प्रधान और सदस्यों ने सरकार से मांग की है कि इस स्कूल में खाली पड़े शिक्षक के पद को जल्द से जल्द भरा जाए। जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सके।