ऊना में बाइक सवार युवक चिट्टे संग काबू….

Spread the love

                                   

सदर थाना के तहत कोटला कलां में पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को चिट्टे संग काबू किया है। आरोपी की पहचान अनुज कुमार निवासी वार्ड नंबर छह (ऊना) के रूप में हुई है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।      

जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस वीरवार देर शाम कोटला कलां में गश्त कर रही थी। इस दौरान ऊना की ओर से आ रहे एक बाइक चालक को रूकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से 3.04 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अनुज कुमार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।