उपमंडल हरोली के गांव धनपुर की विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने शादी से पहले बेटे को वकील बताया था, लेकिन शादी के बाद पता चला कि पति नशे का आदि है। पति से परेशान विवाहिता ने महिला पुलिस के पास ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पति समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस को दी शिकायत में वंदना देवी निवासी जननी ने बताया कि 24 नवंबर 2024 को धनपुर के हरीश कुमार के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति हरीश कुमार, उसकी सास रचना देवी व ससुर सतपाल द्वारा उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि पति हरीश कुमार नशे का आदि है और ससुराल वालों ने शादी से पहले रिश्ता करते वक्त बेटे को वकील बताया था, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है।पति हरीश कुमार शराब व अन्य नशे करके हर तरह से शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करता रहा और जान से मारने की धमकियां देता है। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद पति, सास व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।