उपायुक्त कार्यालय एम्प्लोयी यूनियन की सरकार को दो टूक, सरकार जल्द करें वार्ता वरना काम किए जाएंगे बंद

Spread the love

वीरवार को उपायुक्त कार्यालय सोलन में उपायुक्त कार्यालय एम्प्लोयी यूनियन के अध्यक्ष लोकेंद्र चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ सरकार के संज्ञान में लाना चाहता है कि उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के स्थानांतरण हेतु स्टेट कैडर को भले ही सरकार अपना नीतिगत मामला मानते हुए से लागू कर दे परंतु उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों की स्थानांतरण से संबंधित कार्यों को पूर्व की भांति की जिलास्तर पर उपायुक्तों के अधीन ही रखा जाए ताकि कर्मचारियों के पदोन्नति व वरिष्ठता संबंधी मामलों में नकारात्मक प्रभाव न पड़े।

लोकेंद्र चौहान ने कहा कि विधानसभा सत्र के बाद कर्मचारी मुख्यमंत्री से मिलेंगे यदि फिर भी सरकार उनकी मांगों की तरफ ध्यान नहीं देती है तो प्रदेश भर में सभी काम बंद कर दिए जाएंगे और मिनी सचिवालय से लेकर तहसील हर जगह पर कार्य इस कारण बाधित होगा जिसकी जिम्मेदार सरकार होगी।