धर्मशाला से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राकेश चौधरी के खिलाफ दर्ज हुई एफ आई आर

Spread the love

आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज
धर्मशाला उपचुनाव में आजाद प्रत्याशी राकेश चौधरी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता उपप्रधान ने उन पर धमकी देने का आरोप लगाया है। राकेश चौधरी 2022 में भाजपा के प्रत्याशी रह चुके हैं। उधर, रंगस और पनसाई बूथ पर हल्की कहासुनी होने की सूचना है। रंगस बूथ में मतदाता के साथ परिजनों के जाने की जिद को लेकर ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मी की कहासुनी के बाद कुछ देर शोर-शराबे की स्थिति बनी रही