घुमारवीं में देसी शराब की खेप बरामद

Spread the love

उपमंडल में पुलिस ने एक व्यक्ति के देसी शराब संतरा  की 46 बोतलें बरामद की है। घुमारवी थाना पुलिस थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर के नेतृत्व में गश्त कर रही थी कि भुल्सवाए पंचायत के रंगलोह  गांव  के पास व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। शक के आधार पर व्यक्ति के घर में तलाशी ली तो देसी संतरा की 46 बोतले बरामद की गई ।

 व्यक्ति की पहचान शेर सिंह पुत्र शिव राम उम्र 62 साल गांव रंगलोह  डाकघर भुल्सवाए तहसील घुमारवी जिला बिलासपुर के रूप में हुई हैं। घुमारवी थाना पुलिस ने कराधान एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है तथा छानबीन की जा रही हैं।   डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भुल्सवाए पंचायत के गांव रंगलोह गांव में एक व्यक्ति से देसी शराब संतरा मार्केट 46 बोतलें बरामद की गई है ।मामला दर्ज करके गहन छानबीन की जा रही हैं।